June 8, 2025

काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर खुशी जताते हुए बलकार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम का जो नव निर्माण और विकास किया ये उसकी जीत है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रचार की कमान अपने हाथ में लेकर केदारनाथ चुनाव में जुटे थे। केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत को बलकार सिंह ने विकास, राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने क्षेत्रवाद और जातिवाद फैलाने का कार्य किया, लेकिन जनता ने उसके एजेंडे को नकार दिया। कहा कि जो लोग अयोध्या और बदरीनाथ को लेकर भाजपा पर व्यंग्य करते थे, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। बलकार सिंह ने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि उत्तराखण्ड में निकट भविष्य में होने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का ही परचम लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *