June 8, 2025

काशीपुर ओरिसन स्कॉलास्टिका स्कूल में बुधवार को हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विषय एकल परिवार और संयुक्त परिवार रहा जिसमें
न्यूटन हाउस , बोस हाउस, कलाम हाउस, और अल्बर्ट हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | अंततः प्रतियोगिता में अल्बर्ट हाउस और कलाम हाउस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रेरणा का स्रोत बने | स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ने कहा की वाद विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने पाठ्य ज्ञान से परे जाने और उनके द्वारा सीखे गए सिद्धांतों के सिद्धांत और अनुप्रयोग के बीच संबंध बनाने के लिए प्रेरित करना है|
कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगतार सिंह पन्नू ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं स्कूल में करने से बच्चों के भीतर प्रतियोगिता की भावना का जन्म होता है और वह अपने आने वाले भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर खुद को तैयार कर पाने में सक्षम होते हैं | पूरे प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका स्कूल की अध्यापिका श्रीमती बृजबाला सिंह और श्रीमती प्रिया पंत की रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *