June 8, 2025

अयोध्या मे श्री रामलाल प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे राष्ट्र सेविका समिति, काशीपुर द्वारा सुन्दर कांड और हनुमान चालीसा का संगीतमय आयोजन माँ चामुंडा जी मंदिर पर किया गया। संध्या काल में दीपोत्सव किया, दीपको क़े प्रकाश से माँ चामुंडा मंदिर जगमगा उठा।
सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर सुन्दर कांड का शुभारम्भ किया गया और तदोपरान्त हनुमान चालीसा का पाठ और महा आरती करी गई। आरती क़े दौरान ही महिलाओं नें दीपमालिका क़े द्वारा मंदिर को सुशोभित किया। राष्ट्र सेविका समिति की बहनों नें श्रीराम स्थापना पर्व को हनुमान ज़ी का आशीर्वाद लेकर मनाया।
सुंदरकांड मे बड़ी संख्या मे महिलाओ और पुरुषों ने भाग लिया। पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम और जय बजरंग बली के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
आरती के बाद सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका माधवी सिंघल, नगर बौद्धिक प्रमुख शैफाली पाण्डेय, नगर सेवा प्रमुख सुरभी बंसल, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, मोनिका गुप्ता, ऋतू अग्रवाल, साक्षी बिंदल, रिया अग्रवाल, यामिनी, मिनाक्षी, अनुपमा शर्मा, सुधा राय, प्रगति
राष्ट्रीय संगठन संयोजक(RSS, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच)श्रीमान तुषारकांत सिंघल , प्रियांशु बंसल, सौरभ गुप्ता, शैलेन्द्र बिन्दल, नितिन हाईकोटिया, योगाचार्य दयाशंकर जी, आदि बड़ी संख्या मे भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *