June 8, 2025

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री अग्रवाल सभा भवन में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाते हुए केंद्र व राज्य सरकार एवं नगर निगम स्तर तक भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वार्ड के कार्यालय से लेकर मंडल कार्यालय एवं घरों पर भाजपा के ध्वज लगाए हैं। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकार की नीति रीति के विषय में जन-जन को अवगत कराना उद्देश्य रहेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस है जो कि हर्ष का विषय है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीतिनीति आमजन तक पहुंचाने को कृतसंकल्पित हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज पार्टी की नींव रखी गई थी।‌ आज भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीढ़ी दर पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को समर्पित रहकर पार्टी में खपाया है। पार्टी के सभी उन महान लोगों को नमन करते हैं। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, उषा चौधरी, मुक्ता सिंह, इंतजार हुसैन, मोहन बिष्ट, लवीश कुमार, हसन नूरी, अजय शंकर कौशिक, मुकेश चावला, विपिन अरोरा, चौ. समरपाल सिंह, शिव अवतार गुप्ता, लवीश अरोरा, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, प्रिंस बाली, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *