June 8, 2025

काशीपुर। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर महानगर महिला कांग्रेस ने आज यहां आवास विकास मोड़ से कैंडल मार्च निकाला, जो चौराहे पर समाप्त हुआ। चौराहे पर सभी महिला कांग्रेसियों ने इस हमले में मृत भारतीयों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने आतंकी हमले की घोर भर्त्सना करते हुए भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भारत सरकार को इस दिशा में तत्काल कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि आतंकी फिर कभी ऐसी हिमाकत न कर सकें। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रोशनी बेगम एवं लता शर्मा ने भी आतंकी हमले को घोर निंदनीय बताया। अंत में सभी महिलाओं ने अपने धर्म के हिसाब से मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रंजना गुप्ता, डॉ. शुभ्रा शर्मा, फरहीन, पूजा लोहिया, अजीता शर्मा, आशा श्रीवास्तव, कुमकुम, राजरानी बत्रा, संगीता यादव, रुचिका अरोड़ा, सुषमा गुप्ता, सीमा नेगी, डेजी रोज, सविता, देवयानी, नीलम, राधा, कर्ष्टि, शमा कुरैशी आदि दर्जनों कांग्रेसी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *