
काशीपुर। कांग्रेस ने संविधान का लगातार उल्लंघन किया और संविधान के शिल्पी डॉ भीम राव अंबेडकर जी का सदा अपमान किया जब संविधान बचाने का नारा देती है तो यह केवल हास्यास्पद ही नहीं निंदनीय भी है। यह बात उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने आज यहाँ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कार्यालय में पत्रकारों से कहीं । उन्होंने कहा कि संविधान को तोड़ मरोड कर देश में आपातकाल लगाने वाली और एक सौ से अधिक बार निर्वाचित राज्य सरकारों को भंग करने वाली कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए देश के संविधान का एक बार नहीं अनेक बार अपमान किया। और तोड़ा मरोड़ा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रति पर सिंधु घाटी सभ्यता, भगवान राम, भगवान कृष्ण, महापुरुषों व ऐतिहासिक नायकों से सम्बंधित सुंदर चित्र थे। लेकिन सनातन विरोधी नेहरू जी ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर संविधान से ये सभी चित्र हटवा दिए। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने शेख अब्दुल्ला के कहने पर जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा और एक देश में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान को स्वीकार किया। यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के विपरीत थी।डॉ भसीन ने आगे कहा कि तत्काल प्रधानमंत्री श्री मती इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुक़दमा हार जाने के बाद संविधान के अनुसार त्यागपत्र देने के स्थान पर संविधान को रौंद कर देश में आपातकाल लगा दिया और जबरन सत्ता में बनी रही। आपातकाल में लोकतंत्र के प्राण मौलिक अधिकारों को निलंबित कर श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने को सत्ता पर बनाए रखा। आपातकाल में कांग्रेस ने देश को कारागार बना दिया, लोगों को प्रताड़ित किया और अनेक लोगों की जाने गई। यह कांग्रेस ही है जिसने उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीशों की उपेक्षा कर अपनी पसंद के जूनियर जज को मुख्य न्यायाधीश बना दिया जिस पर तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों ने त्याग पत्र दे दिया। यह कांग्रेस ही है जिसने सिखों के पवित्र धाम श्री हरमिंदर साहब पर सैन्य कार्यवाही की और जिसने श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या निर्दोष सिखों का नर संहार कराया। उन्हें सुरक्षा देना तो दूर हत्यारों के के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की। उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि इसी कांग्रेस की सरकार जब श्री राजीव गांधी प्रधान मंत्री थे शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को पलट कर तुष्टीकरण के लिए संविधान को ही संशोधित कर दिया। डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने संविधान को तोड़ मरोड कर सौ से अधिक बार निर्वाचित गैर कांग्रेस राज्य सरकारों को भंग कर दिया। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में सभी भाजपा राज्य सरकारों को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड भी संविधान का भाग नहीं था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने वक्फ बोर्ड बनाया और धीरे-धीरे उसे इतना शक्तिशाली कर दिया गया कि वह बिना प्रमाण के किसी की संपत्ति पर दावा कर दे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि भाजपाई मौजूद थे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 9412528011