June 8, 2025


भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा शहर !



उत्तराखंड लालकुआं/ऑपरेशन सिंदूर” की कुशल सफलता के बाद जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी देशभर में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” निकाल रही है तो वही लालकुआं में भी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेंचुरी पेपर मिल के कारखाना प्रबंधक श्री एस के बाजपेई  ने अपने अस्थाई श्रमिक के साथ बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हुए एकजुटता का संदेश देते हुए “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में प्रतिभाग लिया और पूरा शहर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतागण बुध बाजार के पास प्रातः 7:30 बजे एकत्र होना शुरू हुए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा क्षेत्रवासी भी इकट्ठा हो गए। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” प्रारंभ की जिसमें नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने भी प्रतिभाग किया। यात्रा मुख्य बाजार, गौला रोड होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति समर्पित सेना के जवानों के साहस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि भारत अब कोई सामान्य देश नहीं रह गया है जो आतंकी हमले के बाद चुपचाप बैठ जाता था अब भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में दुनिया के सामने नई शक्ति बनकर उभरा है और जो भारत को छेड़ता है उसे भारत छोड़ता नहीं जिसका सीधा उदाहरण एयर स्ट्राइक और उसके बाद हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” हैं भारत आतंकियों को अब उनके घर में घुसकर मारने की भी क्षमता रखता है।
इतना ही नहीं भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम कर रखे हैं ताकि किसी भी विषम परिस्थिति थे निपटा जा सके। वक्ताओं ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने धैर्यता के साथ साहस का परिचय दिया और पहले अपने देश को लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षित रखने की पहल की और उसके बाद सेना को खुली छूट देते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे कई आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जिसकी जानकारी खुद सेना के अधिकारियों ने दी।

ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, जी वरिष्ठ नेता दीपेंद्र कोश्यारी, जी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,
हेमेंद्र सिंह राठौर जी
श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी जी  एवं चारों मंडलों के अध्यक्ष अरुण जोशी, रोहित दुमका, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संबल, वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, पवन चौहान, व्यापार कमंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट संजीव शर्मा, संजय अरोरा, दिनेश खुलवे, संजय खाती, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, द्र आशीष भाटिया, कमलेश चंदोला, शैलेन्द्र दुमका, हरीश नैनवाल, सचिन अग्रवाल, पंकज सिंह, विनोद शर्मा, अशोक पाठक बृजेश यादव दिनेश पाण्डेय सुशील यादव, त्री ओमपाल कश्यप, ममता चौहान, नारायण सिंह बिष्ट, जीवन कबड़वाल, उमेश तिवारी, धर्मवीर समेत भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *