April 1, 2026

काशीपुर। शहर में प्रसिद्ध मां मंसा देवी की शोभायात्रा इस वर्ष 10 अक्टूबर को निकाली जायेगी। मां मंसा देवी की शोभायात्रा को इस वर्ष 52 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। शोभायात्रा का शुभारंभ स्व. रमेश चंद्र शर्मा खूट्ट ने किया था। अब इस शोभायात्रा का संचालन उनके पुत्र विकास शर्मा खूट्टू द्वारा किया जाता है। यह शोभायात्रा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी के मंदिर से निकाली जाती है, जोकि पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचती है। इस विशाल शोभायात्रा में देश के कई राज्यों से धार्मिक झांकियां, राष्ट्रीय प्रतीक को दर्शाती हुई झांकियां भी आकर्षित करती है।
शोभायात्रा के संचालक विकास शर्मा खूट्टू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा भव्य स्वरूप में निकाली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!