February 15, 2026

काशीपुर। विभिन्न मुकदमों में वांछित तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तीन वांछित वारंटियों नदीम पुत्र मोहम्मद जमील निवासी बेगम सराय संभल, यूपी (धारा 3/25 आर्म्स एक्ट), आशु वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी घासमंडी काशीपुर (धारा 60 आबकारी अधिनियम) एवं
मोबिन पुत्र कमर अली निवासी मौहल्ला महेशपुरा काशीपुर (धारा 380, 411 आईपीसी) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश शर्मा,
उप निरीक्षक चित्रगुप्त व भूपाल राम पौरी, कांस्टेबल ताराचंद, खुशाल सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *