April 1, 2026

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में दिनांक 01-10-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अर्न्तगत रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर स्थानीय जनता को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, मैन मार्केट, महाराणा प्रताप चौक होते हुए महाविद्यालय आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुशीला (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) प्रथम स्थान पर, रीना कौर (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर एवं काजल कश्यप (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ0 मन्जु सिंह ने निभाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मंगला, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!