February 15, 2026

हरिद्वार। केंद्रीय निगरानी समिति समाज कल्याण केन्द्रीय सदस्य द्वारा जिले के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एक अहम मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा वन्नू द्वारा उठाया गया कि सफाई कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के अधिकार को लेकर सरकार से सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, लेकिन बीच के अधिकारी सुविधा सफाई कामगार को नहीं दे रहे हैं। निकाय कर्मियों को एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है। बार्षिक वर्दियां भी सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रही हैं। मोहल्ला स्वास्थ्य समिति कर्मचारियों को इएसआई का लाभ नहीं मिल रहा है। आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को पूरा वेतन नही मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा वन्नू ने कर्मचारियों के अधिकार के लिए केन्द्रीय सदस्य के सामने अपने संगठन कि ओर से बात रखी। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड में पहला संगठन है जिसे भारतीय मजदूर संघ से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के अधिकार के लिए हम सरकार के सम्मुख प्रमुखता से मांग उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *