February 15, 2026

शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, शिवालिक नगर, नीझड़ा, काशीपुर में 17 नवम्बर 2024 दिन रविवार को वार्षिक खेल दिवस उत्सव “अ फिटनेस बिलेन्ड” 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्री राम मेहरोत्रा अध्यक्ष प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन उत्तराखण्ड, विद्यालय प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट, विद्यालय प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमा डसीला, गौरी डसीला एवं आशीष पंचोली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आये सभी प्रबन्ध निदेशक एवं प्रधानाचार्य को सेपलिंग (बाल वृक्ष) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताएँ, 100 मी० दौड़, रिले दौड़ आदि दौड़ो का आयोजन किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यकम वेलकम डांसः अभिनन्दन, बॉल ड्रिल, नवरसः सेलेब्रिशन ऑफ नाइन इमोशन्स, क्लेप डांस, फिटनेस फ्यूजन, फी स्टाइल ड्रिल, योगाः द आर्ट ऑफ माइन्डफुल लिविन्ग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अंत में द विरासत एवं संस्कृति ऑफ उत्तराखण्डः बग्वाल कार्यक्रम की झाँकी प्रस्तुत की गयी जिसमें लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी द्वारा द विरासत एवं संस्कृति ऑफ उत्तराखण्डःबग्वाल कार्यकम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा विद्यार्थियों को यह शिक्षा दी गई कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग जरूर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री राम मेहरोत्रा जी ने भी कार्यक्रमों की अति प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। विद्यालय प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभ भट्ट एवं प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गवर्नर अवार्ड प्राप्त श्रीमती नमिता पंत द्वारा भी उपरोक्त कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप रूपये 5100/- की धनराशि दी गयी। इस अवसर पर ममता भट्ट, नैना जोशी, भरत सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, मौ० जावेद, चन्द्र शेखर मिश्रा, धीरज पाण्डेय, प्रमोद भट्ट, शुभम राणा, गौरव, संजय कुमार, कपिल कुमार, विशाल कुमार पासवान, ममता बडोला, कविता जोशी, गीता नियोलिया, मीनाक्षी डंगवाल, अनीता सिंह, सुमन रानी, सरिता जोशी, हेमा मनराल, प्रदीप रावत, ममता बिष्ट, रश्मि वर्मा, मोहनी काण्डपाल, दिव्या बाजपेयी, आरती शर्मा, सोनल सुखीजा, सुनीता भण्डारी, वन्दना खनसाली, दीपा कोटनाला, मंजू बिष्ट, नगमा खान, नेहा काला, सलोनी रावत, मेघा राना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *