February 15, 2026

जसपुर श्री सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी धूम-धाम से होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
कॉलेज में विशिष्ठ अतिथि जसपुर के विधायक आदेश सिंह चौहान व चेयरमैन राजकुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती जी के आगे दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नर्सिंग एवं डी०फार्मा०, बी०फार्मा० के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए, डिग्री की छात्राओं अंशु, कामिनी, कविता द्वारा गीत बलम पिचकारी तूने मुझे मारी और रंग बरसे भीगे चूनर वाली गीत पर मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं कामिनी और कविता ने काली एक्टिवा गीत पर डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। एवं सभी छात्र एवं छात्राओं ने एक दूसरे को एवं सभी अतिथियों को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, अलशिबा लॉरेंस, प्रतिभा, खुशबू, प्रवीण, मौ० सलमान, पंकज कश्यप, आशी वर्मा, नृपेन्द्र कुमार, अमित भारती, प्रतिभा, तरूण, प्रशांत वशिष्ठ, काजल, ममता, प्रवीण चौहान, अशोक कुमार (उर्फ मालू), लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *