February 15, 2026

काशीपुर सी०बी०एस०ई० दिल्ली द्वारा इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे समर स्टडी हॉल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कुण्डेश्वरी, काशीपुर का परीक्षफल शत-प्रतिशत रहा । विद्यालय के 10 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

जिसमे विद्यालय मे आयुष चौहान विज्ञान संकाय ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे सभी संकायो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, विज्ञान संकाय इकनूर कौर ने 95.2 प्रतिशत एवं अशमीत कौर साग्गू ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । इनके अतिरिक्त कला संकाय की मानसी ने 92.2 प्रतिशत, विज्ञान संकाय के श्रयेश रावत ने 92 प्रतिशत, रीत छाबडा ने 92 प्रतिशत, शिवेन गोयल ने 90.6 प्रतिशत, दीपक यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त 11 छात्रो द्वारा कला विषय मे 100 में से 100 अंक प्राप्त किये

सभी छात्र- छात्राओं ने समस्त विषयो में अच्छा प्रर्दशन करते हुए अच्छे अंको से परीक्षा उर्तीण की एवं विद्यालय का गौरव बढाया। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओ को स्कूल मैनेजमेन्ट एवं अध्यापको की ओर से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल सचिव श्री अनुराग कुमार सिंह, श्री मनु अग्रवाल, श्री राजेन्द्र फर्तियाल, श्रीमती नेहा पंत श्रीमती निशा शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद थे सभी ने सभी विद्यार्थियो को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *