April 1, 2026

द गुरूकुल फाउन्डेशन स्कूल, काशीपुर ने सी०बी०एस०ई० की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

कक्षा दसवीं में प्रथम पाँच की वरीयता क्रम में विद्यालय की छात्रा मान्या अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, काव्या शर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, जयकीरत सिंह ने 98.0 प्रतिशत के साथ तीसरा, आर्यमान खटी और समीक्षा नौटियाल ने क्रमशः ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा तथा जिगनेश जिनासे तथा खदीजा सोफिया ने क्रमशः 97..2 प्रतिशत अंकों के साथ पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कक्षा 10वीं का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा, जिसमें द गुरूकुल फाउन्डेशन स्कूल, काशीपुर के 29 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 26 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया।

वहीं दूसरी ओर कक्षा 12वीं में भी विद्यालय के रचित अग्रवाल ने 95.0 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, संस्कृति जुगरान ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा समृद्धि दुदपुड़ी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गतवर्ष की भाँति इस वर्ष की द गुरूकुल फाउन्डेशन स्कूल, काशीपुर का परीक्षाफल परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम मुख्य विषयों पर आधारित था।

विद्यालय के चैयरमैन श्री नीरज कपूर जी ने बच्चों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने विदयार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर जी ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि हमारा विद्यालय हमेशा से ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

आपको बता दें कि विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर जी समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करतीं रहीं हैं। वह प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं हेतु विशेष परीक्षा कैंप की भी व्यवस्था करती रहीं है। साथ ही प्रतिवर्ष उनके शैक्षणिक स्तर का नियमित ऑडिट भी करती रहीं हैं। इस कैंप में उन्होंने अपने अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करके तथा महत्त्वपूर्ण टिप्स देकर उनका मार्गदर्शन किया था जिससे बच्चे लाभान्वित हुए।

प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल जी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा है कि हमारे शिक्षक और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हमें यह सफलता मिली है। द गुरूकुल फाउन्डेशन स्कूल काशीपुर एक प्रमुख शैक्षिक संस्थान है जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमैन श्री नीरज कपूर जी, डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर जी, प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मिनल बधवार जी (कक्षा 9 से कक्षा 12) उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी (कक्षा 4 से कक्षा 8) सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!