February 15, 2026

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में
भाजपा ग्रामीण मण्डल की कार्यकारिणी में काशीपुर से नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष बृजेश पाल, मण्डल उपाध्यक्ष डा. तेजपाल सिंह, श्रीमती पिंकी कौर, श्रीमती किरण माया पाण्डेय, मुकेश राजपूत, मण्डल महामन्त्री प्रदीप राजपूत, डा. बबलू सैनी, मण्डल मन्त्री राजेश यादव, हरीश सैनी, संजीव शर्मा, कु. चन्द्रावती, मण्डल कोषाध्यक्ष सत्यपाल चौहान, मण्डल कार्यालय मन्त्री अंश भाटिया, मण्डल मीडिया संयोजक हरसिमरन जीत सिंह, मण्डल आईटी संयोजक निपेन्द्र सिंह चौहान, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि हमारे नव नियुक्त पदाधिकारी पिछले लम्बे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए एवं अनुभवी कार्यकर्ता हैं। प्रदेश संगठन के द्वारा उन्हें अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। हम सभी का आर्शीवाद एवं सहयोग उन्हें मिलता रहेगा। अपेक्षा जताई कि पार्टी को और ऊंचाईयों तक ले जाने में नवनियुक्त पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *