March 31, 2026

काशीपुर। विवाह मंडप के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के कचनाल गुसाई निवासी अभिनय कुमार पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 मई को वह दढ़ियाल रोड स्थित कुसुम वाटिका में किसी काम से गया था। उसने बाइक वाटिका के बाहर खड़ी की थी। जब वापस आया तो बाइक गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!