February 15, 2026

काशीपुर। भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं। अहिल्याबाई का जीवन न केवल नारी शक्ति के लिए प्रेरणा है, बल्कि उनके नेतृत्व और न्यायप्रियता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। बुधवार को खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई गोष्ठी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी और कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रेखा वर्मा ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर के निर्णय आज भी नेतृत्व की मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नारी शक्ति को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी समाज की दिशा बदल सकती है।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्धान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान में भी नारी नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग की संपर्क प्रमुख सविता चौधरी, क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मेयर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, ऊषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, उमा जोशी, विनीत चौधरी, मानवेंद्र मानस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *