



उत्तराखंड सरकार के जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित रुद्रपुर मुख्यालय में चल रहे एक्सटेंशन ट्रेनिंग सेंटर (ETC) में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक अभिनव और परिवर्तनकारी पहल "जलवायु आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम" के माध्यम से महिला कृषकों को सशक्त किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए किसानों, विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलवायु अनुकूल कृषि की आधुनिक तकनीकों और पद्धतियों से प्रशिक्षित करना है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि खाद्य सुरक्षा, कृषि उत्पादकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक लाभ होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उनसे निपटने के उपायों की शिक्षा दी जा रही है। जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे खेती के तरीके भी बदलने की जरूरत है। यह प्रशिक्षण इन नई पद्धतियों को अपनाने में मदद करता है। फसल चयन में मार्गदर्शन मिल रहा है, जलवायु अनुकूल फसलों की पहचान और उनका उचित तरीके से उत्पादन की जानकारी प्रदान की जा रही है। कृषि विज्ञान और मौसम पूर्वानुमान का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिससे मौसम की सटीक जानकारी से महिला किसान बेहतर निर्णय ले सकेंगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से समूहों की महिला कृषकों की कृषि उपज और उससे होने वाली आमदनी में निरंतर वृद्धि होगी, खाद्य सुरक्षा में सुधार होगा जिससे परिवारों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी, पर्यावरण संरक्षण होगा ताकि टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील खेती के माध्यम से मिट्टी, जल और जैव विविधता की रक्षा हो सके। इतना ही नहीं यह प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किसी वरदान से कम नहीं है, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब न केवल कुशल कृषक बन रही हैं, बल्कि अपने गांव और समुदाय की आर्थिक रीढ़ भी बन चुकी हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही नीति, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाएं भी जलवायु संकट जैसे जटिल विषयों से निपटने में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। यह कार्यक्रम उनके "सशक्त उत्तराखंड - समृद्ध किसान" विज़न को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते मौसम में उत्तराखंड के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने की नींव है। माननीय मुख्यमंत्री जी, ने महिला किसानों को सिर्फ खेती करना नहीं सिखाया, बल्कि उन्हें जलवायु योद्धा बना दिया।
जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 9412528011