February 15, 2026
Screenshot_20230915_191207_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आज सुबह करीब पांच बजे किसी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि प्रतापपुर चौकी से कुछ दूरी पर एक शव पड़ा। जिसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। प्रतापपुर चौकी प्रभारी सौरभ भारती ने बताया शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।आसपास के थाना क्षेत्रों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *