February 15, 2026
Screenshot_20250619_105418_Gallery.jpg

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और करियर काउंसलिंग को लेकर हुई सार्थक चर्चा

काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), में एक विशेष अवसर प्राप्त हुआ जब ऑबर्न यूनिवर्सिटी एट मोंटगोमेरी, यूएसए के एसोसिएट प्रोवोस्ट – एनरोलमेंट मैनेजमेंट एंड स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. समीर पांडे संस्थान में मुलाकात हेतु पधारे।

इस अवसर पर डॉ. समीर पांडे ने संस्थान के प्रबंधन और संकाय सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के कल्याण, करियर मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहयोग एवं भविष्य की संभावित साझेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। दोनों संस्थानों ने विद्यार्थियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई।

SIMT प्रबंधन की ओर से डॉ. समीर पांडे का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। डॉ. समीर पांडे ने भी संस्थान के वरिष्ठजनों को उपहार देकर सौहार्द और सहयोग का भाव प्रकट किया।

यह मुलाकात SIMT की वैश्विक स्तर की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में सराही गई।

इस अवसर पर डॉ. समीर पांडे संग श्रीराम संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, सहायक प्रवक्ता श्री दिनेश गिनवाल उपस्थित रहे।

प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह
निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *