February 15, 2026
Screenshot_20250620_172708_WhatsApp.jpg

रूद्रपुर 20 जून 2025 (सू0वि0)- आगामी 22 जून रविवार को 11 बजे से 01 बजे तक उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वन दरोगा की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमे 4870 परीक्षार्थी परीक्षा देगें।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने डॉ0 एपीजे कलैक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, समन्वयको व सैक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में 12 परीक्षा केन्द्र जिसमे सेंट पिटर्स सीनियर सिकेट्री स्कूल किच्छा, आदर्श राजकी बालिका विद्यालय पंतनगर, अमर इण्टर कालेज रूद्रपुर, अटल उत्कर्ष राजकी बालिका विद्यालय किच्छा, भन्जूराम अमर इण्टर कालेज रूद्रपुर, गोविन्द विद्या मंदिर इण्टर कालेज रूद्रपुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज फाजलपुर महरौला रूद्रपुर, हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा, जनता इण्टर कालेज रूद्रपुर, अटल उत्कर्ष एएनझा राजकीय इण्टर कालेज रूद्रपुर, रूद्रपुर इंस्ट्यूट ऑफ टैक्नॉलोजी भगवानपुर रूद्रपुर, कृष्णा मचेंट्स एसोसिएशन इण्टर कालेज (जनता इण्टर कालेज) किच्छा परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में कोई लापरवाही भी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की ड्îूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। समस्त परीक्षा केन्द्रों में धारा 163 लागू रहेगी।
बैठक में ओसी गौरव पाण्डेय, एसीएमओ डॉ0 एसपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सेक्टर मजिस्टेªट अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, विद्युत एसके तिवारी, लोनिवि अरूण कुमार, एसके अग्रवाल, पेयजल निगम सुनील जोशी, पीएन चौधरी, सुधीर कुमार, उप श्रमायुक्त केके गुप्ता, उप आयुक्त राज्यकर शशीकांत आर्य, डिप्टी उपायुक्त वीर सिंह, परिवहन कर अधिकारी आनंद प्रकाश गुप्ता सहायक निदेशक डेरी राजेन्द्र सिंह चौहान सहित केन्द्र व्यवस्थापक व समन्वयक आदि उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *