February 15, 2026
Screenshot_20250628_140536_WhatsApp.jpg

श्रीराम संस्थान काशीपुर का एक और सफल प्रयास
श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर में रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक और सफल प्रयास।
रविवार को संस्थान परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो प्रतिष्ठित कंपनियोंर्- Zanthium Technosoft Pvt. Ltd. एवं Freedom Employability Academy ने भाग लिया।
इस अवसर पर बीबीए के अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू में सम्मिलित 9 बीबीए छात्र/छात्राओं का चयन हुआ, जो कि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
संस्थान प्रबंधन ने चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी तथा आगंतुक कंपनियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की भूमिका सराहनीय रही।
9 बीबीए छात्र/छात्राओं का चयन-यह श्रीराम संस्थान की इंडस्ट्री-कनेक्ट और रोजगार उन्मुख शिक्षा का प्रमाण है जो कि छात्र/छात्राओं के कौशल विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने दोनों प्रतिष्ठित कंपनियों का धन्यवाद करते हुए अन्य सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसी प्रकार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। साथ ही साथ उक्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *