






जसपुर श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जसपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का सम सेमेस्टर का रिजल्ट में छात्राओं का जबरदस्त प्रदर्शन रहा । पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र विनीत कुमार ने 84.70 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, आवेश ने 77.05% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंकेश कुमार ने 74.80% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय वर्ष में अर्पित कुमार ने 78.90% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया रोजी अंसारी ने 73.20 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्तकिया। जबकि प्रथम वर्ष में मनीष कुमार यादव ने 73.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया निखिल कुमार ने 69.40% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्तकिया। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार द्वारा सभी छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अतुल शर्मा पंकज कुमार अमित भारती प्रशांत वशिष्ठ मोहम्मद नौशाद निबंध अमित चौहान निधि प्रवीण चौहान लोकेश आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
