February 15, 2026
1003797616.jpg

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा बी0एड0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें श्रीराम संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान पूजा 81.43 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पूजा अधिकारी 77.14 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान प्रतिभा रावत तथा अभिलाषा राणा 76.86 प्रतिशत ने प्राप्त किया।

पूजा
81.43 प्रतिशत
पूजा अधिकारी
77.14 प्रतिशत
प्रतिभा रावत
76.86
अभिलाषा राणा
76.86

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *