

ग्राम हरियावाला शाहगंज से प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों की हलचल तेज हो गई है नामांकन के बाद घर-घर जाकर वोट मांगने की नीति एवं राजनीतिक गणित शुरू हो गया है यहां से लगभग पांच लोगों ने प्रधान पद पर अपनी उम्मीदवारी रखी है उन्हें में से एक प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर रिंकू मिड्ढा की पत्नी पूजा रानी ने भी प्रधान पद पर अपना परिचय दाखिल करते हुए लोगों से मतदान किया अपील की है वैसे तो पूजा रानी का यह पहला इलेक्शन है परंतु उनके पति समाजसेवी के रूप में कार्य करते हुए पूर्व में बीटीसी का इलेक्शन भी लड़ चुके हैं उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ उनकी पत्नी पूजा रानी को अवश्य मिलेगा पत्रकारों से बात करते हुए पूजा रानी ने बताया कि वह एक शिक्षक महिला हैं और गांव के सभी लोगों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती आई हैं गांव में विकास की रफ्तार बहुत धीमी है तथा पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों से काफी निराशा है इसीलिए यदि जनता उन पर विश्वास जताते हुए जिताएगी तो वह गांव में पानी की निकासी महिला सशक्तिकरण कूड़े का निस्तारण खड़ंजे नालियां पेयजल व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी पूजा रानी अपनी जीत के लिए पूर्ण आश्वस्त दिखाई दी अब उनका राजनीतिक भविष्य क्या होता है यह तो आने वाला कल ही बताएगा
बाईट… पूजा रानी, प्रधान पद प्रत्याशी ग्राम हरियावाला शाहगंज

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
