February 15, 2026
Screenshot_20250705_172551_Gallery.jpg

लालपुर सुलतानगढ़ में ग्राम पंचायत की तिथि की घोषणा होने के बाद खास कुतूहल प्रत्याशियों और मतदाताओं के बीच में देखा जा रहा है लगभग 2400 वोट वाली ग्राम पंचायत में लगभग 900 वोट मुस्लिम समुदाय के हैं जो की इलेक्शन पर खासा प्रभाव डालते हैं वही इस सीट पर लगभग आधा दर्जन दावेदार नामांकन कराकर अपना भविष्य आजमाने में लगे हैं यही के निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी विनीता ने भी नामांकन पत्र दाखिल करके अन्य उम्मीदवारों में बेचैनी बढ़ा दी है स्नातक की डिग्री लिए विनीता बेहद मृदु भाषी और समाजसेविका के रूप में जानी जाती हैं विनीता कुमारी का कहना है की पूर्व में जनप्रतिनिधियों ने गांव के लिए कुछ विशेष नहीं किया गांव को प्रगति की ओर ले जाना था लेकिन विकासवादी सोच न होने के कारण कोई भी प्रतिनिधि गांव के विकास को बुलंदियों पर नहीं ले जा पाया विनीता के पति राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव की टूटी-फूटी नालियों का होना घरों का गंदा पानी सड़कों पर आना कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होना शुद्ध पेयजल को तरसती जनता व सरकारी योजनाओं का ठीक से जन-जन तक न पहुंचना ही दर्शाता है कि गांव में कोई विकास नहीं हुआ राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी विनीता एक शिक्षित महिला है और विकासवादी सोच रखती है हमारा ध्येय एकमात्र विकास एवं जन सेवा है यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया तो वह अपने पद पर रहते हुए केवल जनहित के कार्य ही करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *