February 15, 2026
Screenshot_20250706_145150_Gallery.jpg

जिला पंचायत सरवरखेडा से लगभग आठ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है चुनाव की तिथि घोषणा के बाद नामांकन पत्र दाखिल करते ही सभी नेताओं की सरगर्मियां तेज हो गई हैं कहीं वोटरों को लुभाने का प्रयास हो रहा है तो कहीं जोड़ तोड की रणनीति काम कर रही है यूं तो सभी दावेदार अपनी जीत के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं परंतु जनता का रुझान किधर है यह अभी नहीं कहा जा सकता जिला पंचायत क्षेत्र सरवरखेडा से लखविंदर सिंह का नाम जोरों शोरों से चर्चा में है शिक्षित एवं कार्य कुशल लखविंदर सिंह किसी नाम के मोहताज नहीं है क्योंकि उनके पिता गुरनाम सिंह भूतपूर्व बीडीसी मेंबर रह चुके हैं यहां की समस्याओं से भली भांति परिचित है लखविंदर सिंह का कहना है कि अब तक सम्मानित जनता ने जिनको भी चुनकर भेजा उन्होंने भोली भाली जनता के साथ विश्वास घात किया लगभग पांच गांव को मिलकर बनी यह सीट आज भी विकास से अछूती है टूटी-फूटी नालियां, नालियों में गंदा पानी बरसाती पानी का निकासी न होना सड़कों का निर्माण न होना व्यापक रूप से पथ प्रकाश आदि समस्याओं से यहां की जनता जूझ रही है जगह-जगह कूडे के पडे हुए ढेर मोदी जी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं यह सब दर्शाता है कि अब तक इस क्षेत्र के अंदर विकास के मुद्दे को नेताओं द्वारा हास्यपद बनाया गया है जिसके कारण इस क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं जो उनका संवैधानिक अधिकार था से वंचित किया गया है यदि मतदाताओं ने लखविंदर सिंह को अपना मत एवं सहयोग प्रदान किया तो वह इस क्षेत्र की कायाकल्प करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे अब देखना यह है कि अभी चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह राजनीति है और यहां हर पल कुछ नया घटित होता रहता है अभी इलेक्शन की शुरुआत है अन्य प्रत्याशी भी दमखम के साथ मैदान में उतर रहे हैं अब देखना यह है कि मतदाताओं को लुभाने में कौन अधिक कारगर साबित होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *