जिला पंचायत ढकिया कला वार्ड नंबर 30 से गविन्दर सिंह गवी की पत्नी दीपा रानी ने चुनावी ताल ठोक दी है गविन्दर सिंह गवी पूर्व में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे हैं वैसे तो पेशे से किसान है परंतु राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के चलते क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं वैसे तो यह क्षेत्र लगभग 24 गांव और कुछ कॉलोनी को बनाकर बना हुआ है परंतु इतने बड़े क्षेत्र में दीपा रानी अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं बताते चलें लगभग 7 प्रत्याशियों ने यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किए हैं यह तो भविष्य की बात है कि मतदाताओं को कौन ज्यादा रूझाने में कामयाब होता है पत्रकारों से बात करते हुए दीपा रानी ने बताया की ढकिया कला वार्ड नंबर 30 जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हर क्षेत्र में विकास की आवश्यकता है उन्हें अफसोस है पूर्व में जो भी जनप्रतिनिधि रहे उनकी सोच विकासवादी ना होने के कारण इस क्षेत्र का समग्र विकास नहीं हो पाया इस क्षेत्र में आज भी सड़कों का अभाव और जो सड़के बनी है वह भी टूटी-फूटी हैं घरों के पानी का निकासी अथवा बरसाती पानी की निकासी नहीं है जिसके कारण आमजन को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हाल तो यह है ग्रामीण लोग मजबूरी में अपना कूड़ा जहां-तहां फेंकते हैं कूड़े के निस्तारण हेतु भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है वहीं पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा और ना ही वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन और किसान पेंशन का लाभ भी नहीं हो पाया है में ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन एवं बारात घर का भी अभाव है दीपा रानी ने विश्वास दिलाया की सम्मानित जनता उन पर विश्वास अवश्य करेगी कि यदि वह जिला पंचायत सदस्य बनती हैं तो इन समस्याओं का निराकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी साथ ही साथ पूर्व में दबंगों द्वारा तालाबों एवं कुओं पर अतिक्रमण जो किया जा चुका है उसको भी हटाया जाएगा दीपा रानी एक विकासवादी सोच की महिला है तथा जिस प्रकार वह छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को गंभीरता से देख रही हैं तथा उसके निवारण का उपाय भी सोचे हुए हैं उससे यही प्रतीत होता है यदि दीपा रानी जिला पंचायत सदस्य बनती हैं तो अवश्य ही इस क्षेत्र का विकास संभव है

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
