February 15, 2026
Screenshot_20250708_222019_Gallery.jpg

कुंडेश्वरी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही यहां प्रधान पद के उम्मीदवारों में एक हलचल सी पैदा हो गई है यूं तो आधा दर्जन लोगों ने प्रधान पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है परंतु जाने माने चौधरी गोविंद सिंह परिवार से यश चौधरी की पत्नी पायल चौधरी के मैदान में उतरने से अन्य प्रत्याशियों में एक घबराहट सी पैदा हो गई है यूं तो पायल चौधरी केवल इंटर तक शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं परंतु राजनीतिक अनुभव उनमें कूट-कूट कर भरा है लगभग 5300 वोट वाली इस सीट पर कांटे की टक्कर भी दिखाई दे सकती है कुंडेश्वरी के विकास में चौधरी गोविंद सिंह के परिवार का विशेष योगदान रहा है स्वर्गीय चौधरी गोविंद सिंह लगभग 40 साल तक यहां प्रधान पद पर आसीन रहे उन्हीं के परपोते यश चौधरी ने इस बार चुनावी मैदान में अपनी पत्नी पायल चौधरी को उतारा है ज्ञात रहे कि इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है पत्रकार वार्ता में पायल चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कुंडेश्वरी क्षेत्र विकास की बाह टोह हो रहा है इस क्षेत्र में अभी जहां-था कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं कूड़ा निस्तारण की कोई भी योजना इस क्षेत्र में लागू नहीं हो पाई है वही यहां नालियों में सफाई व्यवस्था तली झाड़ सफाई नई नालियों का निर्माण आदि समस्याएं हैं जिसके कारण क्षेत्र में बरसाती मौसम आने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वहीं वृद्धावस्था पेंशन किसान पेंशन विकलांग पेंशन जैसी योजनाओं को जनप्रतिनिधि क्रियान्वित नहीं कर पाए हैं इसके साथ-साथ इस ग्रामीण क्षेत्र में बारात घर की विशेष आवश्यकता रही है यदि सम्मानित जनता ने उन्हें प्रधान पद पर सुशोभित किया तो वह क्षेत्र की हर छोटी से छोटी और बड़ी समस्याओं पर गहनता से कार्य करेंगे पायल चौधरी ने यह भी कहा क्षेत्र में बहुत सारी गलियों एवं सड़कों का निर्माण होना बाकी है पथ प्रकाश एवं विद्युत लाइन का बिछाना शेष है इन सभी समस्याओं के साथ-साथ जनता दरबार लगाकर मतदाताओं के अनुरूप हर समस्या का समाधान किया जाएगा जनता के बीच ही यश चौधरी एवं पायल चौधरी की छवि एक ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में रही है तथा यहां के मतदाताओं को विश्वास है यदि पायल चौधरी प्रधान पद पर नियुक्त होती हैं तो इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास आवश्यक होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *