February 15, 2026
Screenshot_20250709_174820_WhatsApp.jpg


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए यूजी पाठ्यक्रम बीबीए एवं बीसीए छठे (अंतिम) सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्था के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीबीए पाठयक्रम में दिशा राजपूत ने सर्वाधिक 71.87% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अनुज रानियाल 70.69% के साथ द्वितीय एवं तनिष्क यादव 69.42 % के साथ तृतीय रहे तो छवि चौहान 68.28% एवं सुखमनप्रीत कौर ने 67.56/% अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया । वहीं बीसीए पाठ्यक्रम में प्रतीक्षा शर्मा ने सर्वाधिक 75.5% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही रितिक कुमार ने 75.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। 72.46 %अंकों के साथ मान्य अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सृष्टि शर्मा 72.43% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रही एवं 70.36% अंकों के साथ मनीष कुमार सैनी ने पंचम स्थान प्राप्त किया । शेष विद्यार्थियों ने भी कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है । यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार विगत वर्षों में अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *