February 15, 2026
Screenshot_20250709_193304_Gallery.jpg

ढकिया कला नंबर एक से प्रधान पद से ऐसे तो 17 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है परंतु प्रमुख रूप से मनजीत कौर का नाम यहां चर्चा का विषय बना हुआ है लगभग सात गांव और चार कॉलोनी को मिलाकर यह एक बड़ी प्रधान सीट है जो हमेशा से चर्चा का विषय बनी रही है यदि विकास की बात करें तो अभी भी यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है इकबाल सिंह की पत्नी मनजीत कौर राजनीतिक रूप से पूर्णतः परिपक्व हैं वे यहां आशा कार्यकर्ता के रूप में जन सेवा कर रही हैं मनजीत कौर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा वह पिछले दो दशक से इस क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य कर रही है और नामांकन के बाद से ही उनको सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है ग्रामीण लोगों के प्रेम और सहयोग को देखकर उनके मन में और अधिक समाजसेवी कार्य करने का उत्साह जगा है श्रीमती मनजीत कौर का कहना है यहां कूड़ा निस्तारण नई सड़कों का निर्माण नालियों की तली झाड़ सफाई जैसी समस्याओं का निराकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता है इसी के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला प्रसुतीकरण हेतु अधिक सुविधाओं एवं सामुदायिक केंद्र के आधुनिकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा जिससे कि इस क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हो सके मनजीत कौर के विकासवादी इरादों को बोल देने के लिए पूर्व प्रधान रहे दविंदर सिंह चीमा ने उनको पूर्ण समर्थन दे दिया है वैसे तो सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दम भर रहे हैं और चुनावी वादों में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं अब यह तो भविष्य ही बताएगा की जीत किसकी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *