
काशीपुर। रामनगर रोड पर चामुंडा विहार क्षेत्र में करेंट लगने से एक घोड़े की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घोड़ा विद्युत पोल के समीप से गुजर रहा था कि अचानक करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बरसात के मौसम में पूर्व में भी गाय, सांड व घोड़ा इत्यादि की करेंट लगने से सड़क पर दर्दनाक मौत हो चुकी है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
