
गौरवपूर्ण उपलब्धि
जहाँ चाह है, वहाँ राह है… और SIMT ने वो राह बना दी !
100% Internships |
100% Dedication |
100% Pride
काशीपुर, 10 जुलाई 2025 श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर ने एक अ
उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान के सभी BBA एवं MBA पाठ्यक्रम के छात्रों को दे की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप प्राप्त हुई है। यह सफलता संस्थान की शिक्षण गुणवत्त सशक्त इंडस्ट्री नेटवर्क और छात्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा किए गए सुनियोजित प्रयासों, सुदृढ़ मार्गदर्शन प्रणाली और छा की मेहनत ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक छात्र को उसकी रुचि, कौशल और करियर लक्ष्य अनुरूप इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हो।
सपनों को पंख मिले हैं… और हम उड़ चले हैं!
BBA & MBA students of SIMT Kashipur, now interning with top national brands!
- प्रमुख कंपनियाँ, जिन्होंने छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान कियाः
Nestlé India, Pantnagar
Ashok Leyland, Pantnagar
Bajaj Finserv Ltd., Peerumadara
India Glycols Ltd., Kashipur
SRF Ltd., Kashipur
Surya Roshni Ltd., Kashipur
Flexi Tuff Ventures, Mahuakhera Ganj
Pashupati Acrylon Ltd., Kashipur
Wise Finserv Ltd., Moradabad
GMFX Ltd., Haldwani
◆ 3i Global Education, Delhi
Career Bricks Consultant, Delhi
Best Development Skill & Society, Kashipur
Voco Jim Corbett (IHG Group) Ramnagar
Allaya Resort, Kyaree, Ramngar
SPNG (Shriram Polytex), Kashipur
Devarpan Foods Pvt Ltd, Kashipur
Mardis Laboratories, Delhi
Naini Papers Mill Ltd., Kashipur
LBSNAA, Mussoorie
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के माननीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा, एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी श्री दिनेश गिनवाल सहित समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. योग राज सिंह ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के माध्यम से जीवन और करियर में सफलता दिलाना है। यह उपलब्धि उसी दृष्टिकोण का सशक्त परिणाम है।”
श्री दिनेश गिनवाल ने कहा,
“इंटर्नशिप छात्रों के व्यावसायिक विकास का पहला वास्तविक चरण होती है। हमारे विद्यार्थियों को जिन प्रतिष्ठानों में अवसर मिला है, वह न केवल उनकी योग्यता, बल्कि संस्थान के प्रति इंडस्ट्री के भरोसे को भी दर्शाता है।”
आभार एवं साझेदारी
शिक्षा दी… विश्वास दिया… और अब मौका भी मिला। शुक्रिया उन सभी कंपनियों का जिन्होंने हमारे छात्रों पर भरोसा किया संस्थान उन सभी कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं संगठनों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है,
“जिन्होंने हमारे छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर देकर उनके सपनों को उड़ान दी। यह सहयोग केवल करियर निर्माण में सहायक नहीं, बल्कि शिक्षा एवं उद्योग के बीच की साझेदारी को और सशक्त करता है। हम आपके विश्वास और मार्गदर्शन के लिए सदा आभारी हैं।”
“Together, we are building futures.”
Gratitude #FutureReady #SIMTians
यह उपलब्धि न केवल श्रीराम इंस्टिट्यूट के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अन्य प्रबंधन संस्थानों के लिए भी प्रेरणा है कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर वैश्विक सोच और उद्योग केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से छात्रों को श्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
