
काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए यूजी पाठ्यक्रम बी.कॉम (ऑनर्स) छठे (अंतिम) सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त कोर्स में प्रथम पांच में छात्राओं ने बजी मारी है इस क्रम में कुमारी मानसी ने सर्वाधिक 72.9 % अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया , आकांक्षा सागर। 71.7% के साथ द्वितीय एवं कल्पना चौहान 71.4% अंकों के साथ तृतीय रही । . तो आरज़ू राना 70.9 एवं कनिका चौधरी ने 70.4 % अंकों के साथ कक्षा में क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया शेष विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार विगत वर्षों में अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
