
श्रीराम संस्थान, काशीपुर में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है। संस्थान ने हाल ही में BBA IInd and IVth Semester, BCA IInd Semester, & BCom (Hons) VIth Semester के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
इन नतीजों में श्रीराम संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि श्रीराम संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि सफलता की राह पर विद्यार्थियों का पथप्रदर्शक भी है। यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि संस्थान के सभी अनुभवी शिक्षकों, मार्गदर्शकों, और शैक्षणिक नेतृत्व का भी फल है, जिन्होंने निरंतर मेहनत करके एक प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, ‘‘हमारे विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।’’
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) योगराज सिंह जी ने कहा कि, ‘‘हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए और उनका सम्पूर्ण विकास हो। यह परिणाम उसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।’’
प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा जी ने भी सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा, हर साल हमारे छात्र ऐसे ही परिश्रम और लगन से पढ़ाई करें, यही हमारी कामना है। श्रीराम संस्थान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देता है।’’
सभी टॉपर्स और सफल विद्यार्थियों को श्रीराम संस्थान की ओर से ढेर सारी बधाइयाँ। संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
यह परिणाम यह साबित करता है कि श्रीराम संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का एक मजबूत माध्यम भी है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
