February 15, 2026
Screenshot_20250715_123644_WhatsApp.jpg

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हर्षोल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने पौधारोपण कर हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा आज हम हरियाली के पर्व का उत्सव मना रहे हैं। यह केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि प्रकृति से हमारे गहरे सम्बन्ध का प्रतीक है। हरेला हमें याद दिलाता है कि जैसे हम अपने जीवन में विकास की कामना करते हैं, वैसे ही हमें धरती माँ की हरियाली, जल, वायु और वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए।

इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्य्र्रक्रम अधिकारी रा0से0यो0 डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार व समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *