
काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए यूजी पाठ्यक्रम बीबीए द्वितीय एवं बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्राओं ने फिर से परचम लहराया है । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त दोनों ही सेमेस्टर में छात्राओं ने खुद को बेहतर साबित करते हुए प्रथम 5 टॉपर में स्थान प्राप्त किया है। इस क्रम में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर में पलक रानी ने सर्वाधिक 75.4% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया , पलक चौहान 71.8% के साथ द्वितीय एवं हरजीत कौर 70.8% के साथ तृतीय रही तो आराध्या अग्रवाल 69.7% एवं वंशिका वर्मा ने 68.8% अंकों के साथ कक्षा में क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया ।
वहीं बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में समीरा खानम ने सर्वाधिक 80.6% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रेरणा 79.2% के साथ द्वितीय एवं नीतू सिंह 78.2% अंकों के साथ तृतीय रही । जबकि निशा प्रजापति 77.6 % एवं कामनी चौहान 77.2 % अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे। शेष विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार विगत वर्षों में अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
