
ग्रहमंत्री अमित शाह ने 126 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास किया
रुद्रपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तीकरण के लिए बड़ी पहल करते हुए ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 126 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास देश के ग्रहमंत्री अमित शाह से करवाया है इसके बनने से सिडकुल क्षेत्र के साथ ही अन्य कामकाजी महिलाओं को जबरदस्त लाभ मिलेगा
ट्रांजिट कैंप में 1400 कामकाजी महिलाओं के रहने की क्षमता वाले अत्याधुनिक सुविधा सम्पन्न कामकाजी महिला छात्रावास के भवन का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज किया जिससे क्षेत्र की महिलाओं के रहने की बड़ी समस्या का समाधान होगा यहां बताते चलें कि इस छात्रावास के लिए राजस्व विभाग द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के नाम भूमि का आवंटन वर्ष 2008/2009 में किया जा चुका था जिसके लिए भारत सरकार द्वारा 126 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि आवंटित कर दी गई है इस छात्रावास के बनने से सिडकुल व अन्य क्षेत्र में काम करने वाली अल्प वेतन भोगी हज़ारों महिला कामगारों को सस्ता, सुरक्षित और आधुनिक सुख सुविधा सम्पन्न ठिकाना उपलब्ध हो सकेगा। ज्ञात हो कि इस छात्रावास के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बजट आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा लगातार प्रयास किए गए थे रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया है

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
