February 15, 2026
Screenshot_20250721_132853_WhatsApp.jpg

काशीपुर। भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर द्वारा ग्रेस पैरामेडिकल कालेज परिसर में निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलिव व पुष्प अर्पित कर किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य सेवा डा. नितिन दालम, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेन्द्र अरोरा व क्षेत्रीय संयोजक सेवा निर्मल मेहता, प्रांतीय संयोजक सेवा कमल किशोर सिंघल, प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर व प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक अरोरा उपस्थित रहे। मंच संचालन सचिव श्रीमति अनुजा अग्रवाल व गतिविधि संयोजक सेवा श्रीमति दीपिका अग्रवाल द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष डा. शिखा चौहान द्वारा कार्यक्रम में आये सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। डा. शिखा चौहान ने बताया कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों के लिये जाना जाता है। लाभार्थी भाई-बहन चिकित्सा परामर्श व आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकें, यही आज के शिविर का मूल उद्देश्य है। भविष्य में भी देवभूमि शाखा द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य किये जाते रहेंगे। यह शिविर इसी संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर परिषद सदस्य एकता बंसल, रूचि कांडपाल, अर्चना सिंह, रेनू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष
दीप्ति गुप्ता व समर स्टडी स्कूल की संचालिका श्रीमती मुक्ता सिंह भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम के साथ लावण्या हॉस्पिटल के संचालक सुनेश चौहान, आर्थोपेडिक सर्जन डा. मतलूब रहमान, डा. मनीष अग्रवाल, मोहित कांडपाल, पंकज अग्रवाल, रामकरन सिंह व ग्रेस पैरामेडिकल कालेज की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *