February 15, 2026
Screenshot_20250722_192959_WhatsApp.jpg

काशीपुर।‌ थाना आईटीआई पुलिस ने 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शस्त्रों की बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में थाना आईटीआई पुलिस द्वारा मंगलवार को चैकिग के दौरान खड़कपुर देवीपुरा शमशान घाट के पास से इसराक पुत्र जाकिर निवासी ताज कालौनी बैलजुडी थाना कुण्डा 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह विष्ट, अपर उप निरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, हेड कांस्टेबल सिराज अहमद व
कांस्टेबल रमेश बंग्याल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *