February 15, 2026
Screenshot_20250723_154224_WhatsApp.jpg

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है जहां सभी प्रकार के प्रत्याशी अपना पूरा दमखम दिखाने में लगे हैं गली नुक्कड़ों में चर्चा का बाजार गर्म है मतदाता अपने-अपने आंकड़ों का गणित लगाने में लगे हैं वही ग्राम बरखेड़ी से सुरेंद्र सिंह प्रधान पद की उम्मीदवारी लेकर जनता के बीच जाकर वोट और सहयोग की अपील कर रहे हैं 12वीं पास सुरेंद्र सिंह बेहद मृदु भाषी और सामाजिक व्यक्ति हैं बरखेड़ी ग्राम सभा में 1140 वोट प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे इस सीट पर प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है तीनों ही प्रत्याशियों में तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो सुरेंद्र सिंह आर्थिक रूप से अवश्य अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले कमजोर हैं परंतु सेवा एवं प्रतिष्ठा के मामले में अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं ठेके पर जमीन लेकर खेती-बाड़ी करने वाले सुरेंद्र सिंह गरीबी का जीवन जी रहे हैं इसीलिए यहां निवास करने वाले सभी गरीबों के दर्द को वह बेहतर समझते हैं सुरेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं है जिसके लिए यदि वह प्रधान बनते हैं तो सर्वप्रथम यहां नालियों का निर्माण किया जाएगा तदोप्रांत सड़कों का निर्माण कार्य सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार एवं केंद्र में मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाएं ला रही है परंतु जिसका लाभ अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि यहां के निवासियों को नहीं दिलवा पाया यदि वह प्रधान बनते हैं तो पात्र लोगों को अंतोदय कार्ड बीपीएल कार्ड एवं पेंशन की सुविधा दिलाई जाएगी सरकारी आवासीय योजनाओं का लाभ भी गरीब लोगों तक पहुंचाया जाएगा जहां अन्य प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं वही सुरेंद्र सिंह केवल वादों का पिटारा लेकर मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं उनके जनसंपर्क अभियान में दर्जनों महिला पुरुषों की भीड़ उनके साथ चल रही है जो दर्शाती है कि उनको जनता का कितना प्रेम और सहयोग प्राप्त हो रहा है अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि यह वोटो में किस तरह परिवर्तित होती है और मतदाता किसके सर पर प्रधान का ताज सजाना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *