
काशीपुर। निधिवन बैंक्विट हॉल में महानगर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूजा सिंह के द्वारा तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। काशीपुर में भी, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहने, झूले झूलें और तीज के गीत गाए।
तीज, जिसे हरियाली तीज या सिंधारा तीज के नाम से भी जाना जाता है, देवी पार्वती और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन, महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
निधि वन बैंक्विट हॉल में आयोजित तीज के उत्सव में, महिलाओं ने पारंपरिक रूप से लहरिया साड़ी पहनी और पेड़ों पर झूले डाले, और सखियों के साथ झूला झूलने का आनंद लिया। यह त्योहार महिलाओं के लिए एक-दूसरे के साथ खुशी और उत्साह साझा करने का एक शानदार अवसर होता है। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर महिला अध्यक्ष पूजा सिंह, इंदू मान, गीता चौहान, रोशनी बेगम, मीनू सहगल, लता शर्मा, मीनू गुप्ता, अजिता शर्मा, भावना खनुलिया, वंदना डोभाल, चंचल शर्मा, आशा श्रीवास्तव, डेज़ी रोज, संगीता यादव, पूजा लोहिया, गीता चौहान, कल्पना गुड़िया, रीता कचौरिया, भावना बरेजा, उर्वशी उपाध्याय, अंजलि, डिंपल राणा आदि सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित रही

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
