February 15, 2026
Screenshot_20250726_194827_WhatsApp.jpg

काशीपुर – मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नई पीढ़ी को उनके शौर्य और बलिदान से अवगत कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. गौरव गर्ग के प्रेरणादायक भाषण से हुआ। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है ताकि भारतीय सेना की उस ऐतिहासिक जीत को याद किया जा सके, जब 1999 में हमारे बहादुर जवानों ने कारगिल की ऊँचाईयों पर दुश्मनों को पीछे खदेड़कर भारत का परचम फिर से लहराया था। उन्होंने कहा कि

“आज का दिन केवल एक विजय की याद नहीं है, बल्कि यह दिन हमें बताता है कि जब देश पर संकट आता है, तो हमारे जवान कैसे सीना तानकर उसकी रक्षा करते हैं। हमें उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य रहा। जिसका शीर्षक था ‘बलिदान की गाथा’। यह नृत्य भारतीय सेना के उन वीर जवानों की कहानी को दर्शा रहा था, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
संगीत, नृत्य और अभिनय के अद्भुत समन्वय ने सभी विद्यार्थियों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेज़ी भाषण में हिस्सा लिया। बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास और प्रभावशाली शैली में अपने विचार प्रस्तुत किए।
इन भाषणों ने स्पष्ट कर दिया कि आज की युवा पीढ़ी न केवल देश के इतिहास को समझ रही है, बल्कि उसमें अपनी भूमिका को भी पहचान रही है।
किसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें देश भक्ति से गूंजा परिसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *