
काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट में आज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम० बी० ए०, बी० बी० ए०, बीकॉम० ऑनर्स तथा बी० सी० ए० के पास आउट छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत श्री अंकित यादव मैनेजर मनिपाल यूनिवर्सिटी, श्री रविंद्र नेगी मार्केटिंग हेड देवभूमि ग्लोबल सर्विस, श्री कमलेश कुमार जोशी डाइरेक्टर देवभूमि, श्री रजनीश कुमार आर्य डाइरेक्टर देवभूमि, श्री सुनील एच आर रिक्रूटर देवभूमि ने विभिन्न पदों के लिए छात्र- छात्राओं का साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा की इस ड्राइव के माध्यम के चयनित छात्र छात्राओं को देश की उच्च बैंकिंग संस्थाओं एच० डी० ऍफ़० सी० तथा आई० डी० ऍफ० सी० में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग किया।
इस अवसर संस्थान के निदेशक प्रो० (डॉ०) योगराज सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहबर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अवसर छोटा या बड़ा नहीं होता अपितु हमारा नजरिया व हमारी मेहनत उसे असली स्वरुप प्रदान करती है। इस तरह के अवसर आपको केवल नई नौकरियों को ही नहीं अपितु इंटरव्यू में आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं अतः सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो० (डॉ०) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ० एस०एस० कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष तथा प्रवक्तागणों ने उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
