February 15, 2026
Screenshot_20250805_155225_WhatsApp.jpg

रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में हो रही लगातार वर्षा से क्षतियो की अद्यतन सूचना एवं शिकायतो का निरीक्षण किया गया तथा जनपद की समस्त तहसीलो में हो रही बरिश की जानकारी लेते हुये जनपद की प्रमुख नदियो/जलाशयों के जलस्तर के बारे में जानकारी ली । उन्होंने सभी अधिकारियेा को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने तथा ग्राउण्ड जीरो पर बने रहने के निर्देश दिये साथ ही जनपद से लगे पहाड़ी जनपदो की वर्षा की जानकारी प्राप्त करते हुये सम्बन्धितो को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *