February 15, 2026
Screenshot_20250806_200155_WhatsApp.jpg

गत दिवस लगातार भारी वर्षा के कारण बाजपुर, काशीपुर शहर में जल भराव क्षेत्रों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बाजपुर के चकरपुर, इंद्रा कालोनी व अपर जिलाधिकारी ने झारखंडी का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने विगत दिवस निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता सिचाई को लेवड़ा नदी में इन्द्रा कालोनी पुल के दोनो ओर तत्काल अस्थाई तटबन्ध बनाने के निर्देश दिये थे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी, ई ई सिंचाई को वर्षाकाल में नदी नालों पर पैनी नजर रखने व जल भराव प्रभावितों को भोजन पानी वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन कालोनियों में मलवा भर गया है उसे हटाने हेतु नगर पालिका से तुरंत कर्मचारी लगाकर हटाया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता एके जौन, सीएमओ डॉ के के अग्रवाल, तहसीलदार अक्षय भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज दास, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, गौरव व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *