February 15, 2026
Screenshot_20250807_143904_WhatsApp.jpg

श्ऱीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर, ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एम0बी0ए0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0कॉम0 (ऑनर्स) के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों को Merit Scholarship (मेधा छात्रवृत्ति) प्रदान की है। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को दी गई है जिन्होंने 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
संस्थान का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं उच्च शिक्षा को प्राप्य बनाना है।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग देना है। यह छात्रवृत्ति योजना हमारे उसी दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण भाग है।
निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह जी ने कहा कि श्ऱीराम इंस्टीट्यूट सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। मेधावी छात्रवृत्ति योजना छात्रों को उनकी मेहनत का सम्मान देती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।
प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा जी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभा को हमेशा सराहा जाता है। यह छात्रवृत्ति न केवल विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सहयोग देती है, बल्कि उनकी शैक्षणिक यात्रा को भी एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
संस्थान की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्रीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी और उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *