February 15, 2026
Screenshot_20250807_171152_WhatsApp.jpg

काशीपुर स्थित स्टील एवं फूड्स प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अग्रणीय उत्तराखण्ड राज्य का प्रमुख औद्योगिक “केवीएस प्रीमियर ग्रुप” (काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा० लिमिटेड, केवीएस कास्टिंग्स प्रा० लिमिटेड एवं देवार्पण फूड्स प्रा० लिमिटेड) की गतिविधियां मात्र व्यापारिक क्षेत्रों तक ही सीमित नही हैं बल्कि समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए चिकित्सा, शिक्षा, क्रीडा एवं धार्मिक प्रचार-प्रसार हेतु वर्ष भर अनेक योजनायें चलायी जाती हैं। इन्ही योजनाओं के अन्तर्गत केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नर व्हील क्लब आफ काशीपुर के सहयोग से केवीएस परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 07.08.2025 को प्रातः 09:00 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली, माननीय महापौर, काशीपुर, अतिविशिष्ट अतिथि श्री अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, काशीपुर, श्री अभय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, काशीपुर,, केवीएस प्रीमियर ग्रुप के सीएमडी श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन की अध्यक्षा श्रीमति रेखा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारम्भकिया गया। रोटरी क्लब काशीपुर के अध्यक्ष रो० विनीत संगल, सचिव रो० पुनीत सिंघल एवं इन्नरव्हील क्लब आफ काशीपुर की अध्यक्षा डा० दीपिका गुडिया आत्रेय, सचिव श्रीमति निमिषा अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिविशिष्ट अतिथिगण एवं विशिष्ट अतिथिगणों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक कुमार यादव जीएम (मार्केटिंग) द्वारा किया गया। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के सीएमडी श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से केवीएस परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा उन्होने कहा कि रक्त का विकल्प केवल रक्त ही हो सकता है दूसरा और नही। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता की पूर्ति होती है बल्कि अनेक व्यक्तियों को इस पुनीत कार्य से जीवनदान भी मिला है।समाचार लिखे जाने तक 100 लोगों द्वारा रक्तदान किया जा चुका था तथा सैकड़ों की संख्या में रक्तदान करने के लिए अपनी-अपनी बारी का इन्तजार करने देखे गये। शिविर में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, निदेशक श्री अर्पण जिन्दल, निदेशक, श्री बी.पी. गोयल, प्रेसीडेन्ट श्री पुनीत मोहिन्द्रा, वाईस प्रेसीडेन्ट, श्री संजय अग्रवाल सी.ई.ओ., श्री एस. के. सिंह, श्री दीपक यादव, जी.एम. (मार्केटिंग), श्री भीमसैन प्रजापति, दीपक जायसवाल,, संजय राणा, विजय प्रताप, अवधेश मिश्रा, रोटरी क्लब आफ काशीपुर से रो० राज मेहरोत्रा, रो० कार्तिकेय तोमर, एल०डी० भट्ट के डा० मनु पाण्डेय, डा० अक्षिका, डा० फिरोज खान, जोगा सिंह, सतीश ठाकुर, सरिता ठाकुर, विपिन, लवकुश, प्रशान्त रावत, कपिल एवं अन्य कर्मचारीगण तथा केवीएस प्रीमियर ग्रुप के अन्य
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *