February 15, 2026
Screenshot_20250807_173044_WhatsApp.jpg

रेस्क्यू कर आए लोगों से की मुलाकात और उनका दुःख सुना

उत्तरकाशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर खुद रह कर आपदा कार्यों पर नजर बनाए हुए है और आपदा से प्रभावित लोगों के हर संभव मदद की कोशिश जुटे हुए है सीएम धामी ने इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में आए लोगों के दुःख को जाना और साथ देने का वादा किया

उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल से कैम्प किए हुए है और पूरे हालात में नजर बनाए हुए है इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर मातली, उत्तरकाशी लाया जा चुका है। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया

सीएम धामी ने कहा की सरकार आपदा क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है उन्होंने कहा प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सेवा के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है बंद सड़कों को खोलने का कार्य भी निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *